सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मामले की गंभीरता को देखते हुए IAS सेवा से बर्खास्तगी (Dismissal) का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा तथा चार्जशीट भी जारी की जाएगी
1.
भोपाल, 11 दिसंबर 2025। मध्यप्रदेश शासन ने आज बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए IAS अधिकारी संतोष कुमार वर्मा (बैच 2012) को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर प्रतितिनियुक्ति (Awaiting Posting) में भेज दिया है।
सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मामले की गंभीरता को देखते हुए IAS सेवा से बर्खास्तगी (Dismissal) का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा तथा चार्जशीट भी जारी की जाएगी।
संतोष कुमार वर्मा को उप सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से हटाया गया।
नए आदेश तक उन्हें GAD में प्रतीक्षारत (Awaiting Posting) रखा गया है।
आदेश पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन के हस्ताक्षर हैं।
स्रोतों के अनुसार, बिना कार्य के GAD में अटैच किया जाना गंभीर प्रशासनिक कार्रवाई का संकेत माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस मामले को “गंभीर आचरण उल्लंघन” मानते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
GAD ने चार्जशीट तैयार करने की भी पुष्टि की है।
यह कार्रवाई सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हुई है, जिन्होंने हाल ही में प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश दिया था।
What's Your Reaction?