कनाडा के स्कूल में फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल

कनाडा के टंबलर रिज कस्बे में मंगलवार को एक सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़ितों की पहचान, हमले की वजह और पूरी घटना के हालात को लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है. पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला है और शुरुआती तौर पर यह खुद को पहुंचाई गई चोट का मामला लग रहा है. जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि क्या इस वारदात में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था पुलिस के अनुसार, संदिग्ध को छोड़कर स्कूल के अंदर छह और लोगों के शव मिले हैं. दो घायलों को गंभीर या जानलेवा हालत में एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.कनाडा के टंबलर रिज कस्बे में एक सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहला दिया. पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:20 बजे टंबलर रिज आरसीएमपी को टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में एक्टिव शूटर होने की सूचना मिली.इसके बाद पुलिस ने पब्लिक अलर्ट जारी किया और टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने एक बयान में कहा कि जैसे ही सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई की गई. लोगों से कहा गया कि वे घर के अंदर रहें और इलाके से दूर रहें. पुलिस ने कहा, ‘टंबलर रिज इलाके में रहने वाले लोग घर के अंदर रहें, दरवाजे बंद रखें और फिलहाल बाहर न निकलें. बाकी सभी लोग इस इलाके से दूर रहें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें.’स्थानीय नेताओं ने कहा कि वे हालात पर नजर रखे हुए हैं और प्रांतीय सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पीस रिवर साउथ के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि वे विक्टोरिया से तुरंत लौट रहे हैं ताकि अपने इलाके के लोगों का साथ दे सकें. घटना के बाद आसपास के इलाकों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को मदद के लिए भेजा गया है, ताकि हालात को संभाला जा सके.

Feb 17, 2026 - 13:34
 0  0
कनाडा के स्कूल में फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल

कनाडा के टंबलर रिज कस्बे में मंगलवार को एक सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़ितों की पहचान, हमले की वजह और पूरी घटना के हालात को लेकर जानकारी साझा नहीं की गई है. पुलिस के अनुसार संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला है और शुरुआती तौर पर यह खुद को पहुंचाई गई चोट का मामला लग रहा है. जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि क्या इस वारदात में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था पुलिस के अनुसार, संदिग्ध को छोड़कर स्कूल के अंदर छह और लोगों के शव मिले हैं. दो घायलों को गंभीर या जानलेवा हालत में एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.कनाडा के टंबलर रिज कस्बे में एक सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहला दिया. पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:20 बजे टंबलर रिज आरसीएमपी को टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में एक्टिव शूटर होने की सूचना मिली.
इसके बाद पुलिस ने पब्लिक अलर्ट जारी किया और टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने एक बयान में कहा कि जैसे ही सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई की गई. लोगों से कहा गया कि वे घर के अंदर रहें और इलाके से दूर रहें. पुलिस ने कहा, ‘टंबलर रिज इलाके में रहने वाले लोग घर के अंदर रहें, दरवाजे बंद रखें और फिलहाल बाहर न निकलें. बाकी सभी लोग इस इलाके से दूर रहें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें.’स्थानीय नेताओं ने कहा कि वे हालात पर नजर रखे हुए हैं और प्रांतीय सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पीस रिवर साउथ के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि वे विक्टोरिया से तुरंत लौट रहे हैं ताकि अपने इलाके के लोगों का साथ दे सकें. घटना के बाद आसपास के इलाकों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को मदद के लिए भेजा गया है, ताकि हालात को संभाला जा सके.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow