अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं होगा ऐसा, हवा में बल्ला उछालने पर मिलेगी ‘सजा’

73 Cricket rules changes: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. 7 फरवरी से इस मेगा इवेंट का आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट से ठीक पहले क्रिकेट के 73 नियम बदल दिए गए हैं. ये सभी बदलाव मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने किए हैं, जो क्रिकेट के नियम बनाती है. बदले गए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इस बार डेड बॉल, ओवरथ्रो, बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैच, विकेटकीपर की पोजीशन जैसे कई नियम बदले गए हैं. 2022 के बाद नियमों में यह सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है. यहां हम आपके लिए टेस्ट क्रिकेट में हुए उन 2 सबसे बड़े बदलाव के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद खास हैं और हर तरफ इस बदलाव की चर्चा हो रही है. पहला बड़ा बदलाव- टेस्ट मैच के आखिरी ओवर से जुड़ा है टेस्ट क्रिकेट के जिस नियम में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, वो टेस्ट मैच के दौरान दिन के आखिरी ओवर से जुड़ा है. अब अगर टेस्ट मैच के दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरेगा, तो वो दिन वहीं खत्म नहीं होगा. नया बदलाव ये है कि दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा किया जाएगा, चाहे कुछ भी हो. ये बदलाव लॉ 12.5.2 के तहत किया गया है. एमसीसी की नियम उप-समिति का ये मानना था कि पुराना नियम बैटिंग टीम के पक्ष में झुका था और रोमांच खत्म हो जाता था, लेकिन अब बैटर को दिन के आखिरी ओवर की सभी बॉल खेलनी पड़ेंगी. आखिर क्यों बदला गया ये नियम? इस नियम को बदलने को लेकर एमसीसी ने जो कहा, वो भी आपको जानना चाहिए. एमसीसी ने अपने बयान में कहा कि ‘अगर फील्डिंग टीम आखिरी ओवर में विकेट लेती है और बल्लेबाजी टीम को नया खिलाड़ी भेजने की जरूरत नहीं पड़ती, तो यह नाइंसाफी है. यह वक्त अक्सर बॉलर्स के लिए अनुकूल होता है, ऐसे में रोमांच खत्म हो जाता है.’ यही वजह है कि अब आगे ऐसा नहीं होगा. दूसरा बड़ा बदलाव हिट विकेट को लेकर हुआ क्रिकेट में दूसरा बड़ा बदलाव हिट विकेट को लेकर हुआ है. एमसीसी ने लॉ 35.1.1 और 35.2 के तहत अब हिट विकेट को लेकर स्थिति बेहद साफ कर दी है. अब अगर कोई भी बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन खो देता है और कुछ कदम इधर-उधर लेने के बाद स्टम्प्स पर गिर जाता है, तो उसे हिट विकेट आउट माना जाएगा, भले ही गेंद काफी पहले खेली जा चुकी हो. लेकिन अगर बैटर किसी फील्डर से टकराकर स्टम्प्स पर गिरता है, तो फिर वो हिट विकेट आउट नहीं माना जाएगा. एक और गौर करने वाली बात ये है कि अगर बल्ला हाथ से छूटकर विकेट से टकरा जाता है, तो बैटर अब आउट माना जाएगा. लेकिन बल्ला हाथ से छूटने के बाद विकेटकीपर या किसी खिलाड़ी से टकराने के बाद स्टम्प्स से टकराए और फिर विकेट गिरे, तो वह नॉट आउट ही रहेगा. तीसरी दफा हुआ इतने बड़े बदलाव क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरी दफा है जब इतने बड़े स्तर पर 2017 के कोड के बाद नियमों में संशोधन हुआ है. इससे पहले 2019 और फिर 2022 में बदलाव हुए थे. नए बदलावों को घरेलू क्रिकेट में लागू किया जाएगा या नहीं, यह राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स पर छोड़ा गया है.

Feb 17, 2026 - 13:36
 0  0
अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं होगा ऐसा, हवा में बल्ला उछालने पर मिलेगी ‘सजा’

73 Cricket rules changes: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. 7 फरवरी से इस मेगा इवेंट का आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट से ठीक पहले क्रिकेट के 73 नियम बदल दिए गए हैं. ये सभी बदलाव मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने किए हैं, जो क्रिकेट के नियम बनाती है. बदले गए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इस बार डेड बॉल, ओवरथ्रो, बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैच, विकेटकीपर की पोजीशन जैसे कई नियम बदले गए हैं. 2022 के बाद नियमों में यह सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है. यहां हम आपके लिए टेस्ट क्रिकेट में हुए उन 2 सबसे बड़े बदलाव के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद खास हैं और हर तरफ इस बदलाव की चर्चा हो रही है.

पहला बड़ा बदलाव- टेस्ट मैच के आखिरी ओवर से जुड़ा है

टेस्ट क्रिकेट के जिस नियम में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, वो टेस्ट मैच के दौरान दिन के आखिरी ओवर से जुड़ा है. अब अगर टेस्ट मैच के दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरेगा, तो वो दिन वहीं खत्म नहीं होगा. नया बदलाव ये है कि दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा किया जाएगा, चाहे कुछ भी हो. ये बदलाव लॉ 12.5.2 के तहत किया गया है. एमसीसी की नियम उप-समिति का ये मानना था कि पुराना नियम बैटिंग टीम के पक्ष में झुका था और रोमांच खत्म हो जाता था, लेकिन अब बैटर को दिन के आखिरी ओवर की सभी बॉल खेलनी पड़ेंगी.

आखिर क्यों बदला गया ये नियम?

इस नियम को बदलने को लेकर एमसीसी ने जो कहा, वो भी आपको जानना चाहिए. एमसीसी ने अपने बयान में कहा कि ‘अगर फील्डिंग टीम आखिरी ओवर में विकेट लेती है और बल्लेबाजी टीम को नया खिलाड़ी भेजने की जरूरत नहीं पड़ती, तो यह नाइंसाफी है. यह वक्त अक्सर बॉलर्स के लिए अनुकूल होता है, ऐसे में रोमांच खत्म हो जाता है.’ यही वजह है कि अब आगे ऐसा नहीं होगा.

दूसरा बड़ा बदलाव हिट विकेट को लेकर हुआ

क्रिकेट में दूसरा बड़ा बदलाव हिट विकेट को लेकर हुआ है. एमसीसी ने लॉ 35.1.1 और 35.2 के तहत अब हिट विकेट को लेकर स्थिति बेहद साफ कर दी है. अब अगर कोई भी बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन खो देता है और कुछ कदम इधर-उधर लेने के बाद स्टम्प्स पर गिर जाता है, तो उसे हिट विकेट आउट माना जाएगा, भले ही गेंद काफी पहले खेली जा चुकी हो. लेकिन अगर बैटर किसी फील्डर से टकराकर स्टम्प्स पर गिरता है, तो फिर वो हिट विकेट आउट नहीं माना जाएगा.

एक और गौर करने वाली बात ये है कि अगर बल्ला हाथ से छूटकर विकेट से टकरा जाता है, तो बैटर अब आउट माना जाएगा. लेकिन बल्ला हाथ से छूटने के बाद विकेटकीपर या किसी खिलाड़ी से टकराने के बाद स्टम्प्स से टकराए और फिर विकेट गिरे, तो वह नॉट आउट ही रहेगा.

तीसरी दफा हुआ इतने बड़े बदलाव

क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरी दफा है जब इतने बड़े स्तर पर 2017 के कोड के बाद नियमों में संशोधन हुआ है. इससे पहले 2019 और फिर 2022 में बदलाव हुए थे. नए बदलावों को घरेलू क्रिकेट में लागू किया जाएगा या नहीं, यह राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स पर छोड़ा गया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow