बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर सवाल, 21 में से 18 मंत्रियों की संपत्ति बढ़ी

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बानी मोहम्मद यूनुस सरकार के मंत्रियों पर अब भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग रहे है। सत्ता परिवर्तन के बाद से की इन मंत्रियों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खुद सरकार के मुखिया यूनुस की संपत्ति में ही अकेले एक साल में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यूनुस की संपत्ति अब कुल साढ़े 12 करोड़ रुपए हो गई है, इसमें लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का उछाल आया है। अंतरिम सरकार के टॉप 4 मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति की वृद्धि यूनुस की हुई है।वहीं दूसरे नंबर पर आवास मंत्री अदिलुर रहमान की संपत्ति में 1 करोड़ 23 लाख रुपए की वृद्धि हुई। कुल मिलाकर यूनुस के 21 में से 18 मंत्रियों की संपत्ति बढ़ी है। सूत्रों के अनुसार नए पीएम रहमान अंतरिम सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में इजाफे की जांच के लिए कमेटी गठित कर सकते हैंपेरिस में बसने की तैयारी में मोहम्मद यूनुसइस सब के बीच यूनुस अब फिर से पेरिस में बसने की तैयारी में हैं। बता दें कि यूनुस बांग्लादेश के एकमात्र नोबेल अवॉर्ड विजेता हैं। बांग्लादेश में माइ्क्रो फाइनेंस के क्षेत्र में बड़ा नाम यूनुस का शेख हसीना सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए थे। लेकिन यूनुस ने अपनी सरकार बनने पर केस वापस कर लिए थे। यूनुस सरकार पर कट्टरपंथियों से नरमी बरतने का आरोप लगता रहा है। यूनुस पर बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों खासकर हिन्दुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा मामलों में आरोपियों पर मेहरबान होने के आरोप लगते रहे है।

Feb 17, 2026 - 13:34
 0  0
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर सवाल, 21 में से 18 मंत्रियों की संपत्ति बढ़ी

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बानी मोहम्मद यूनुस सरकार के मंत्रियों पर अब भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग रहे है। सत्ता परिवर्तन के बाद से की इन मंत्रियों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खुद सरकार के मुखिया यूनुस की संपत्ति में ही अकेले एक साल में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यूनुस की संपत्ति अब कुल साढ़े 12 करोड़ रुपए हो गई है, इसमें लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का उछाल आया है। अंतरिम सरकार के टॉप 4 मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति की वृद्धि यूनुस की हुई है।वहीं दूसरे नंबर पर आवास मंत्री अदिलुर रहमान की संपत्ति में 1 करोड़ 23 लाख रुपए की वृद्धि हुई। कुल मिलाकर यूनुस के 21 में से 18 मंत्रियों की संपत्ति बढ़ी है। सूत्रों के अनुसार नए पीएम रहमान अंतरिम सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में इजाफे की जांच के लिए कमेटी गठित कर सकते हैंपेरिस में बसने की तैयारी में मोहम्मद यूनुस
इस सब के बीच यूनुस अब फिर से पेरिस में बसने की तैयारी में हैं। बता दें कि यूनुस बांग्लादेश के एकमात्र नोबेल अवॉर्ड विजेता हैं। बांग्लादेश में माइ्क्रो फाइनेंस के क्षेत्र में बड़ा नाम यूनुस का शेख हसीना सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए थे। लेकिन यूनुस ने अपनी सरकार बनने पर केस वापस कर लिए थे। यूनुस सरकार पर कट्टरपंथियों से नरमी बरतने का आरोप लगता रहा है। यूनुस पर बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों खासकर हिन्दुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा मामलों में आरोपियों पर मेहरबान होने के आरोप लगते रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow