शांतिपूर्ण रैली पर रोक अलोकतांत्रिक, सड़क पर उतरी करणी सेना: जीवन सिंह शेरपुर

करणी सेना प्रदर्शन | जीवन सिंह शेरपुर | जन क्रांति न्याय आंदोलन | सुपर कॉरिडोर इंदौर, करणी सेना न्यूज़ | जीवन सिंह शेरपुर प्रदर्शन | लोकतांत्रिक अधिकार,

Dec 14, 2025 - 18:14
Dec 14, 2025 - 19:27
 0  207

इंदौर में करणी सेना द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। सुपर कॉरिडोर पर रैली को आगे नहीं जाने देने के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। दरअसल, करणी सेना के पदाधिकारी 21 दिसंबर को हरदा में प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा की तैयारी के तहत रविवार को टीसीएस से विजय नगर तक रैली निकालते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सुपर कॉरिडोर पर रोक दिया गया।

करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर रैली को रोका गया। उन्होंने कहा कि पहले आधे घंटे रुकने को कहा गया, लेकिन बाद में लगातार रोके रखा गया, जिसके चलते मजबूरन कार्यकर्ताओं ने वहीं बैठकर प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने सुपर कॉरिडोर पर ट्रैफिक को सर्विस रोड की ओर डायवर्ट कर दिया है। हालांकि सर्विस रोड पर भी कुछ दोपहिया वाहन खड़े होने से वाहनों की आवाजाही धीमी बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहा करणी सेना का प्रदर्शन लगातार जारी है और प्रशासन  प्रदर्शनकारियों के बीच समाधान को लेकर बातचीत की संभावना बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow