7 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामा के घर रहती थी – पुलिस जांच जारी

Dec 11, 2025 - 23:48
 0  13
7 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामा के घर रहती थी – पुलिस जांच जारी

भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने मामा के घर अमौनी गांव में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैएसआई केसी यादव के अनुसार मृतका की पहचान आरूषी यादव पुत्री मनीष यादव (13) के रूप में हुई है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं और रायसेन जिले में मंडीदीप के पास एक गांव में रहते हैं। पढ़ाई के कारण वह मामा के घर रह रही थी। गुरुवार सुबह परिजनों ने देखा कि बच्ची कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोपहर में बॉडी परिजनों को सौंप दी। गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अब पुलिस परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

टीम इस बात का पता लगा रही है कि—

क्या बच्ची किसी तनाव में थी? स्कूल या परिवार से जुड़े कोई कारण थे? या किसी प्रकार का दबाव था? 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow