MPPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा, 44 केंद्रों पर 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
भोपाल | इंडियन न्यूज़ 7 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) पद के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की जा रही है। इंदौर शहर के 44 परीक्षा केंद्रों पर प्रदेशभर से 17 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही सत्र में संपन्न होगी।
दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को सहलेखन की स्थिति में एक घंटे का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
प्रवेश का समय
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11:15 बजे से प्रारंभ होगा।
11:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा
परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को निर्धारित सीट पर बैठाया जाएगा।
परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों के लिए भी मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा।
स्वास्थ्य व सुविधा व्यवस्थाएं
सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम एवं डॉक्टरों की व्यवस्था रहेगी। वहीं, नगर निगम द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित वस्तुएं
स्टेशनरी: पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग, शार्पनर, ब्लेड
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मोबाइल, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफ्री, स्मार्ट/डिजिटल/एनालॉग घड़ी
एसेसरीज: बेल्ट, पर्स, वॉलेट, टोपी, धूप का चश्मा, हेयर क्लचर, मेटालिक या चमड़े के बैंड
अन्य: चाबी, लाइटर, माचिस, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र
इसके अलावा, जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
What's Your Reaction?