मेडिकल छात्रा की मौत पर सस्पेंस, कमरे से मिली एसिड की बोतल
भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फ़ैल गई हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की MBBS प्रथम वर्ष (2025 बैच) की छात्रा कोहेफिजा इलाके के एक प्राइवेट पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक पीजी में रह रही थी। मंगलवार सुबह उसके कमरे के बाथरूम में बेसुध अवस्था में मिली। कमरे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर परिजनों/दोस्तों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव के पास से एक खाली एसिड की बोतल बरामद हुई है, जिससे मौत की वजह पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एसिड की मौजूदगी ने मामले को और जटिल बना दिया है। क्या यह आत्महत्या थी या कोई अन्य साजिश? पुलिस के लिए यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के हैमिडिया अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर मेडिकल छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फ़ैल गई हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की MBBS प्रथम वर्ष (2025 बैच) की छात्रा कोहेफिजा इलाके के एक प्राइवेट पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक पीजी में रह रही थी। मंगलवार सुबह उसके कमरे के बाथरूम में बेसुध अवस्था में मिली। कमरे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर परिजनों/दोस्तों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शव के पास से एक खाली एसिड की बोतल बरामद हुई है, जिससे मौत की वजह पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एसिड की मौजूदगी ने मामले को और जटिल बना दिया है। क्या यह आत्महत्या थी या कोई अन्य साजिश? पुलिस के लिए यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के हैमिडिया अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?