“महाशिवरात्रि 2026: महाकाल में उमड़ेगा जनसैलाब, पुलिस ने कसी कमर
महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है। सोमवार को एडीजी राकेश गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।इस वर्ष 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरे से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी।कसरत करने वाले युवाओं की भी सेवाएं ली जाएंगीनगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के अलावा जिम में कसरत करने वाले युवाओं की भी सेवाएं ली जाएंगी। प्रशासन ने 40 मिनट में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने का लक्ष्य रखा है। तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआइजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर, आलोक शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है। सोमवार को एडीजी राकेश गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।इस वर्ष 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरे से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी।
कसरत करने वाले युवाओं की भी सेवाएं ली जाएंगी
नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के अलावा जिम में कसरत करने वाले युवाओं की भी सेवाएं ली जाएंगी। प्रशासन ने 40 मिनट में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने का लक्ष्य रखा है। तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआइजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर, आलोक शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?