आलोट तहसील में जर्जर बिजली तारों से हादसा, वंदना पाटीदार नामक युवती घायल

आलोट तहसील क्षेत्र में जर्जर हालत में लटक रहे बिजली के तारों के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बंटी पाटीदार नामक युवती अचानक बिजली के जर्जर तारों में उलझ गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को तारों से अलग किया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर अवस्था में हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों में रोष है और उन्होंने बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Jan 21, 2026 - 12:00
 0  3
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow