इंदौर 8वीं बोर्ड परीक्षा में नकल की शिकायत से हड़कंप, जांच में निकला मामला गलतफहमी का
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की शिकायत से हड़कंप मच गया। शहर के खजराना के परीक्षा केंद्र पर नकल कराने का आरोप लगा है। मामला CM helpline सीएम हेल्पलाइन पोर्टल तक पहुंच गया। छात्रा और परिजनों ने CM हेल्पलाइन पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तुरंत परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच की, मौके पर नकल का कोई सबूत नहीं मिला। दरअसल ब्लैकबोर्ड पर लिखी सामान्य परीक्षा जानकारी को छात्रा ने नकल समझ लिया। शिकायत की पुष्टि नहीं होने पर पूरा मामला गलतफहमी का निकला। छात्रा और परिजनों ने बाद में CM हेल्पलाइन से शिकायत वापस ली। शिक्षा विभाग ने कहा-नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगातार निरीक्षण कर रहे है। झूठी शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की शिकायत से हड़कंप मच गया। शहर के खजराना के परीक्षा केंद्र पर नकल कराने का आरोप लगा है। मामला CM helpline सीएम हेल्पलाइन पोर्टल तक पहुंच गया।
छात्रा और परिजनों ने CM हेल्पलाइन पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने तुरंत परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच की, मौके पर नकल का कोई सबूत नहीं मिला।
दरअसल ब्लैकबोर्ड पर लिखी सामान्य परीक्षा जानकारी को छात्रा ने नकल समझ लिया। शिकायत की पुष्टि नहीं होने पर पूरा मामला गलतफहमी का निकला। छात्रा और परिजनों ने बाद में CM हेल्पलाइन से शिकायत वापस ली। शिक्षा विभाग ने कहा-नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगातार निरीक्षण कर रहे है। झूठी शिकायत से मचा हड़कंप, जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
What's Your Reaction?