उपयंत्री 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

उपयंत्री 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Dec 11, 2025 - 21:23
Dec 11, 2025 - 23:41
 0  29
उपयंत्री 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

भोपाल। लोकायुक्त संगठन भोपाल की टीम ने जनपद पंचायत लटेरी, जिला विदिशा में पदस्थ उपयंत्री रामगोपाल यादव को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उपयंत्री ने यह रिश्वत सीसी सड़क निर्माण कार्य के मूल्यांकन के बदले मांगी थी। लोकायुक्त के अनुसार आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने गंजबासौदा स्थित निवास पर बुलाया था। टीम ने नियोजन के बाद ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़ित कन्हैया लाल शर्मा, निलंबित पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत धीरगढ़ और लाखन सिंह लोधी, निवासी धीरगढ़ द्वारा लोकायुक्त में लिखित शिकायत दी गई थी।
शिकायत के अनुसार—

  • ग्राम पंचायत धीरगढ़ में लगभग एक माह पूर्व सीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ था।

  • मूल्यांकन रिपोर्ट जारी करने के बदले उपयंत्री ने 40,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर लोकायुक्त द्वारा ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 30,000 रुपए लेते समय घर पर ही पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई है।

लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर का बयान

एसपी राठौर ने बताया कि शिकायत पूरी तरह सही पाई गई थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी पर आगे विभागीय एवं कानूनी दोनों प्रक्रियाएं लागू होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow