संजीव सिंह
चिरमिरि(छतीसगढ़)सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले चंदन गुप्ता चिरमिरी हल्दीबाड़ी के सब्जी व्यापारी हैं उन्होंने पूर्व विधायक श्यामविहारी जायसवाल को किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया,चंदन गुप्ता ने कहा कि श्यामविहारी जायसवाल को अपना आदर्श मानता हूँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए श्यामविहारी जायसवाल को जो पद दिया है यह उनके जन्मदिन का एक बहोत बड़ा तोहफा है।चंदन गुप्ता ने कहा कि मैं पेशे से सब्जी व्यापारी हूँ और किसानों समस्या को अच्छी तरह समझता हूं और मुझे लगता है कि प्रदेश के किसानों के हित के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का यह फैसला बहोत सही है।